boltBREAKING NEWS

ठाकुरजी संग होली खेल एक दूसरे को रंग लगाया

ठाकुरजी संग होली खेल एक दूसरे को रंग लगाया

बागोर। बड़े मन्दिर से ठाकुरजी श्री चारभुजा नाथ अपने बैवाण मे विराज मान होकर गाजे बाजे से श्री नामदेव विट्ठल भगवान मन्दिर पर फाग खेलने पधारें।मन्दिर पहुचने पर दर्जी समाज की महिला मण्डल ने स्वागत कर ठाकुर जी संग फूलो व गुलाल से होली खेल एक दूसरे को रंग लगाया 
परम्परा अनुसार होली दहन के दूसरे दिन से ठाकुर जी श्री चारभुजा नाथ प्रत्येक दिन बागोर के विभिन्न सभी मन्दिरों पर जाकर फाग खेलने है। इसी क्रम मे आज दर्जी समाज के श्रीनामदेव विट्ठल भगवान के मन्दिर पर पधारे। वापस भजन मण्डली के साथ ठाकुर जी को नगर भ्रमण करवा कर देर रात बड़ा मन्दिर पंहुचाया जाता है। दर्जी समाज के सभी लोगों व महिलाओं के साथ एकादशी महिला मण्डल की भजन मण्डली उपस्थिति रही।